Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

1 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

 

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को बल — डोईवाला पुलिस ने पकड़ी महिला गांजा तस्कर

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” मिशन को सफल बनाने की दिशा में देहरादून पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चल रहे विशेष अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोतवाली डोईवाला पुलिस ने एक महिला तस्कर को धर दबोचा है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामलीला ग्राउंड के पास, केशवपुरी बस्ती में एक महिला अवैध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना की पुष्टि के लिए तत्काल एक टीम गठित की गई और चेकिंग के दौरान शांति देवी पत्नी श्री मंगल साहनी निवासी मंजनू वाली गली, केशवपुरी बस्ती, डोईवाला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्ता नाम: शांति देवीपति का नाम: श्री मंगल साहनीनिवासी: मंजनू वाली गली, केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादून

 

 

Related posts

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ

cradmin

आरजी स्टोन हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर, विशेषज्ञ डॉक्टरों से कराया परिचय

cradmin

20वां नाबोत्सव का हुआ समापन, उत्तराखंड ने किया शानदान प्रदर्शन

cradmin

तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरूस्कार अन्य महिलाओं को अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए करते हैं प्रेरित

prabhatchingari

बिजनेस और लैज़र ट्रैवलर्स के लिए बनेगा नया आकर्षण केंद्र

cradmin

युवती की नृशंस हत्या मामले में SIT की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त के विरुद्ध तीन दिन में चार्जशीट दाखिल

cradmin

Leave a Comment