Advertisement

,

आपदा प्रबंधन पर एनडीआरएफ का प्रशिक्षण सम्पन्न…

By: Naveen Joshi

On: Saturday, July 26, 2025 7:09 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, 
15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (रा.आ.मो. बल), आरआरसी झाझरा, देहरादून के तत्वावधान में  26 जुलाई 2025 को डिफेन्स पब्लिक स्कूल, सहसपूर एवं पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, रेसकोर्स, देहरादून में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम वाहिनी के कमाडेंट  सुदेश कुमार दराल के निर्देशन एवं अवनिश पुरोहित, डिप्टी कमाडेंट के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों, संस्थानों एवं प्रशिक्षण केंद्रों को आपदा की स्थिति में तत्परता एवं प्रभावी प्रतिक्रिया हेतु प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ की दो टीमों ने विभिन्न विषयों जैसे —
🔸 भूकंप के समय की सावधानियाँ
🔸 बाढ़ प्रबंधन
🔸 प्राथमिक उपचार एवं अस्पताल से पूर्व चिकित्सा
🔸 सी.पी.आर. (CPR) तकनीक
🔸 रोप रेस्क्यू
🔸 आपातकालीन तैरने वाले उपकरण (इंप्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस) निर्माण इत्यादि पर व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए।

इस प्रशिक्षण सत्र में डिफेन्स पब्लिक स्कूल, सहसपूर के 258 छात्र-छात्राओं एवं 38 शिक्षकों सहित कुल 296 प्रतिभागियों एवं पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, रेसकोर्स के 144 प्रशिक्षणार्थियों, 10 प्रशिक्षकों एवं 10 अन्य स्टाफ सहित कुल 164 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस प्रकार कुल 430 प्रतिभागी इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम को प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक और जानकारीवर्धक बताया गया। एनडीआरएफ के इस प्रयास की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment