Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने FISU खेलों में जीता कांस्य पदक, देश और राज्य का बढ़ाया मान

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)
चमोली जिले के मजोठी गांव की बेटी मानसी नेगी ने जर्मनी के राइन-रूहर में आयोजित एफआईएसयू विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 की टीम वॉक रेस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100 से अधिक देशों के 8,500 छात्र-एथलीट भाग ले रहे हैं। कठिन पहाड़ी हालात और सीमित संसाधनों के बावजूद मानसी की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

पूर्व में मानसी ने 10,000 मीटर रेस वॉक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ नेशनल जूनियर चैंपियनशिप (गुवाहाटी) में स्वर्ण, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (तमिलनाडु) में 20 किमी वॉक रेस में स्वर्ण और विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 (चीन) में टीम कांस्य जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

Related posts

एसएसपी दून की सख्ती का असर – भू-माफियाओं पर टूटा पुलिस का कहर

cradmin

चमोली के माणा पास के मध्य हुऐ हिमस्खलन होने से मलवे में 57 मजदूर फंसे, राहत व बचाव कार्य जारी

prabhatchingari

20 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति मंजूर,मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे

prabhatchingari

15 जून को खुलेंगे माणा स्थित प्रसिद्ध भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट

cradmin

पीक ऑवर्स में अधिकारी स्वयं संभालेंगे मोर्चा, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

cradmin

भ्रामक महिला सुरक्षा रिपोर्ट पर पुलिस सख्त, सर्वे कम्पनी से तीन दिन में मांगा जवाब

cradmin

Leave a Comment