Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

जनता दर्शन में डीएम सविन बंसल ने सुनी 85 शिकायतें, मौके पर दिए त्वरित निर्देश

 

देहरादून, 
मुख्यमंत्री की जनसेवा भावना से प्रेरित होकर जिला प्रशासन लगातार जनता की समस्याओं के समाधान में जुटा है। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में 85 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकतर मामले भूमि विवाद, अतिक्रमण, पुलिस, नगर निगम व जल संस्थान से जुड़े रहे।

🔹 नवोदय परीक्षा में बच्चों के लिए परिवहन स्वीकृत:
त्यूनी से चकराता परीक्षा देने जाने वाले बच्चों की परेशानी को देखते हुए डीएम ने जिला योजना से वाहन व्यवस्था हेतु मौके पर ही फंड स्वीकृत किया। साथ ही त्यूनी को ही परीक्षा केंद्र बनाने हेतु नवोदय समिति को पत्र भेजने के निर्देश दिए।

🔹 एम्बुलेंस गेट में फंसी, बुजुर्ग की जान खतरे में:
किशननगर निवासी की शिकायत पर डीएम ने उप नगर आयुक्त व सीओ सदर को अवरोधक गेट तत्काल हटवाने के आदेश दिए।

🔹 मानसिक रोगी की कथित वसीयत की जांच फिर शुरू होगी:
डीएम ने एसएसपी को सेशन कोर्ट के निर्देशानुसार मामले की पुनः विवेचना करने को कहा।

🔹 बुजुर्गों को दिलाया सम्मान:
परिजनों से परेशान शोभा देवी की शिकायत पर सीओ को दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराने को कहा गया। वहीं “सारथी सेवा” के जरिए दो असहाय बुजुर्गों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

🔹 विधिक सहायता और भूमि विवादों पर तत्काल आदेश:
विधिक सलाह के लिए देवी लाल को निशुल्क वकील की व्यवस्था, और कब्जा विवाद में तहसीलदार को समस्या का हल कर अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट पेश करने के निर्देश।

🔹 हिलांस कैंटीन से प्रभावित कैंटीन संचालकों की गुहार:
कोरोनेशन अस्पताल परिसर में नई कैंटीन खुलने से व्यापार प्रभावित होने पर किराया छूट के मामले में सीडीओ व सीएमओ से वार्ता के निर्देश।

🔹 बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप, रेरा से जांच का अनुरोध:
रेसिडेंशियल सोसाइटी में सुधार न होने पर डीएम ने रेरा चेयरमैन से स्वतंत्र जांच की सिफारिश की।अवैध जल दोहन की शिकायत पर जल संस्थान को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पुलिस, सिंचाई, एमडीडीए, विधिक सेवा, नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गुरु नानक कॉलेज देहरादून में मनाई गई गुरु अर्जुन देव जी की पुण्यतिथि

cradmin

भारतीय जनता पार्टी के पार्टी ज्वाइनिंग कार्यक्रम के तहत कर्णप्रयाग विधानसभा में 429 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

prabhatchingari

आज का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण, विवाद से बचें ये जातक

cradmin

IMA की पासिंग आउट परेड शुरू, 491 युवा अफसरों ने लिया हिस्सा

prabhatchingari

30 अक्टूबर को लगेगी सामान्य भविष्य निधि अदालत

cradmin

पंचायत चुनावों में शराब बांटने के मंसूबों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

cradmin

Leave a Comment