---Advertisement---

ओरिएंटेशन 2025′ के पाँचवें दिन छात्रों ने दिखाई ऊर्जा, प्रतिभा और सीखा कुछ नया

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 29, 2025 6:23 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,  गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में चल रहे ओरिएंटेशन 2025 का पाँचवां दिन भी छात्रों के लिए उत्साह, प्रेरणा और ज्ञान से भरपूर रहा। नवागंतुक छात्र-छात्राओं ने पहले की तरह आज भी पूरे जोश और गर्मजोशी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। दिन की शुरुआत विभिन्न क्लब गतिविधियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और शायरी के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की खास बात रही चार विशिष्ट अतिथियों के व्याख्यान, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में गहन अनुभव और विशेषज्ञता साझा करते हुए छात्रों को व्यावहारिक और प्रेरणादायक ज्ञान प्रदान किया।
पहले सत्र में  दीक्षा गर्ग, जो वर्तमान में SGRR मेडिकल कॉलेज, देहरादून में एक प्रतिष्ठित मॉलिक्यूलर माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं, ने “मेडिकल फील्ड में एलाइड हेल्थ केयर वर्कर्स की भूमिका और भविष्य” विषय पर व्याख्यान दिया। छह वर्षों से अधिक के शिक्षण और क्लीनिकल अनुभव के साथ-साथ वह दून इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की पूर्व विभागाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक छात्राओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
दूसरे सत्र में  वीरेंद्र सिंह, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), देहरादून के सुपरिंटेंडेंट, ने “ड्रग अब्यूज और अवेयरनेस” विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  सिंह 2010 से एनसीबी में सेवा दे रहे हैं और उन्होंने देशभर में 50 से अधिक मामलों की जांच और 100 से अधिक ऑपरेशनों में भाग लिया है। उन्होंने छात्रों को नशे की प्रवृत्ति से बचने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
तीसरे सत्र में दो विशिष्ट वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
प्रतिक्षा सौरभ चौहान, प्रारभ कंसल्टिंग एलएलपी, देहरादून की मैनेजिंग डायरेक्टर, ने “सॉफ्ट स्किल्स और पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट की आवश्यकता” विषय पर संवाद किया। उन्होंने हेडहंटिंग, कैंपस प्लेसमेंट, कॉर्पोरेट लायजनिंग और एम्प्लॉयी एंगेजमेंट जैसे क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रोफेशनल दुनिया के लिए तैयार होने की प्रेरणा दी।
इसके पश्चात  ऋषिकांत उपाध्याय, डायरेक्टर एवं को-फाउंडर, डीप कनेक्शन इनोवेशन प्रा. लि. गुरुग्राम, हरियाणा ने “AI/ML की मदद से समग्र स्वास्थ्य में सुधार” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। सामाजिक विज्ञान और ह्यूमैनिटीज पर केंद्रित इस संस्था के संस्थापक श्री उपाध्याय को AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और IT सेक्टर में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे एयरटेल, ब्लैकरॉक, कैपजेमिनी, आईबीएम जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्होंने तकनीक और मानव विकास के मेल से कैसे सामाजिक बदलाव लाया जा सकता है, इस पर प्रेरक बात रखी।
अतिथियों का स्वागत कॉलेज के निदेशक गुरु नानक कॉलेज के निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल एवं उप-निदेशक (Vice Principal)  सुनील कुमार द्वारा अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने उनके बहुमूल्य समय और विद्यार्थियों को दिशा प्रदान करने हेतु उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
दिनभर चले इस आयोजन में छात्रों को Tallest Tower और Threads of Unity जैसे प्रबंधन खेलों के माध्यम से टीमवर्क, नेतृत्व और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त सुश्री रिक्की पोरवाल द्वारा मेंटोर-मेंटी सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को कॉलेज की मेंटरशिप प्रणाली और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रबंधन विभाग के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र भारती द्वारा छात्रों के लिए इंटरएक्टिव क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस क्विज़ का उद्देश्य छात्रों की सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति और समूह में काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना था। छात्रों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
गुरु नानक कॉलेज का ओरिएंटेशन 2025 लगातार छात्रों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और आत्मविकास का मंच बनता जा रहा है, जो उन्हें उनके नए शैक्षणिक और व्यावसायिक सफर की ओर सशक्त रूप से अग्रसर कर रहा है।
“विद्या आरंभ 2025” प्रोग्राम 25 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान उद्योग जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, शैक्षणिक विद्वान और विभिन्न क्षेत्रों के लीडर्स विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। ये सत्र करियर प्लानिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और लीडरशिप जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे। कॉलेज प्रबंधन का यह दृढ़ विश्वास है कि इस कार्यक्रम से छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से, बल्कि व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के लिए भी संपूर्ण रूप से तैयार किया जाएगा।
इस आयोजन की सफलता में गुरु नानक कॉलेज के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ का अहम योगदान रहा, जिनके समर्पण और संगठनात्मक प्रयासों से यह आयोजन प्रभावशाली रूप से संचालित हो रहा है।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment