---Advertisement---

36 घंटे में स्नेचिंग कांड का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 31, 2025 4:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

दून पुलिस की मुस्तैदी से पकड़े गए नशे के आदी झपटमार, ₹11,500 नगद व दस्तावेज बरामद

देहरादून, 
विकासनगर क्षेत्र में स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को दून पुलिस ने मात्र 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जिसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पीड़ित टीकम सिंह निवासी कांड़ोई भरम, तहसील चकराता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 जुलाई की शाम अमर स्वीट शॉप के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे ₹12,000 नगद, एटीएम कार्ड और वोटर आईडी छीन ली थी। इस पर थाना विकासनगर में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर 30-31 जुलाई की रात अमर स्वीट शॉप के पीछे मैदान से दो अभियुक्तों —
1. समीर पुत्र मासूम (20 वर्ष)
2. आसिफ पुत्र राशिद (29 वर्ष)
को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹11,500 नगद, एटीएम कार्ड और वोटर आईडी बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे नशे के लिए वारदात करते थे और विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को निशाना बनाते थे।

हिस्ट्रीशीटर आसिफ के खिलाफ लूट, झपटमारी व आर्म्स एक्ट के तहत 11 मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी: ₹11,500 नगद,पीड़ित का ATM कार्ड व वोटर ID

दून पुलिस ने सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment