Advertisement

,

मसूरी आने वाले पर्यटकों को कराना होगा अनिवार्य ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

By: Naveen Joshi

On: Friday, August 1, 2025 10:29 AM

Google News
Follow Us
------

पर्यटन विभाग ने मसूरी में भीड़ व ट्रैफिक दबाव को देखते हुए लागू की नई व्यवस्था

देहरादून:
उत्तराखंड के लोकप्रिय हिल स्टेशन मसूरी में हर साल आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उससे उत्पन्न भीड़ व यातायात दबाव को देखते हुए, पर्यटन विभाग उत्तराखंड ने एक नई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था आज दिनांक 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी।

अब मसूरी आने से पहले पर्यटकों को पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

मुख्य बिंदु:

  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन व आधार-आधारित होगी।
  • रजिस्ट्रेशन के आंकड़े होंगे रीयल टाइम (Live), जिससे पुलिस व प्रशासन को भीड़ प्रबंधन व ट्रैफिक नियंत्रण में होगी मदद।
  • मसूरी के सभी प्रवेश द्वारों पर लगाए गए हैं ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे (ANPR), जो वाहनों की निगरानी करेंगे।
  • यह व्यवस्था मसूरी में आने वाले 20 लाख से अधिक वार्षिक पर्यटकों की संख्या को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

पर्यटन सचिव ने बताया कि यह पहल मसूरी के पर्यावरणीय संतुलन, यातायात नियंत्रण और स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। रजिस्ट्रेशन से यह भी सुनिश्चित होगा कि पर्यटन गतिविधियां नियंत्रित ढंग से संचालित हों।

रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट:

👉 www.uttarakhandtourism.gov.in

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment