Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नशा तस्करों के विरुद्ध जारी दून पुलिस का एक्शन

 

देहरादून,

उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, दिनांक 31 जुलाई 2025 को मुखबिर की सूचना पर भानियावाला फ्लाईओवर के पास से एक अभियुक्त को 03 किलो 125 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
रामप्रवेश पुत्र स्व.  लाल बिहारी राजभर
निवासी: मझवारा, पोस्ट सेमारी जमाल, थाना घोसी, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश
उम्र: 32 वर्ष

बरामदगी:
03 किलो 125 ग्राम अवैध गांजा

देहरादून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध यह अभियान सतत जारी रहेगा।

 

Related posts

प्रोटीन ब्रेकथ्रू अवेयरनेस प्रोग्राम 2026: भारत में संतुलित पोषण और प्रोटीन जागरूकता की आवश्यकता पर केंद्रित पहल

cradmin

डीएम का औचक निरीक्षण, सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर; कड़ी कार्रवाई तय

cradmin

बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध थाना अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

cradmin

स्वास्थ्य विभाग को मिले 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक

cradmin

उपनल कर्मियों पर एस्मा लगाकर सरकार ने अपनी नाकामी स्वीकार की — गोदियाल

cradmin

श्री बदरीनाथ धाम दूसरे चरण की यात्रा तैयारियां*

cradmin

Leave a Comment