Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

नैनीताल बैंक ने मनाया 104वां स्थापना दिवस

 

देहरादून: नैनीताल बैंक का 104वां स्थापना दिवस आज क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय एवं आसपास की शाखाओं के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 35 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।

शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शाखाओं एवं क्षेत्रीय कार्यालय की टीमों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं। विशेष रूप से छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में डीआरएम सर  राजेश भट्ट एवं एनएलपी प्रमुख  अखिलेश नौटियाल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी का उत्साहवर्धन किया।

यह समस्त आयोजन क्षेत्रीय प्रमुख  मुकुल सनवाल के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

Related posts

बैंकिंग के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एल वी प्रभाकर – केनरा बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ, केप्री ग्लोबल कैपिटल बोर्ड में शामिल हुए

prabhatchingari

30 अक्टूबर को लगेगी सामान्य भविष्य निधि अदालत

cradmin

हाई वैल्यू सगन्ध फसलों से किसानों की आय बढ़ेगी: मुख्य सचिव

cradmin

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने संभाली कमान, जीरो टॉलरेंस की दी चेतावनी

cradmin

मैक्स अस्पताल में 190 किलो की महिला की सफल बेरिएट्रिक सर्जरी

cradmin

चारधाम यात्रा में यात्री संख्या सीमित न करने के फैसले का स्वागत

cradmin

Leave a Comment