Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

सफतला के लिए लचीलापन भी जरूरी – संजय झा

देहरादून,  इंडिगो एयरलाइंस के हेड ऑफ प्रोक्योरमेंट  संजय झा ने कहा हर बड़ी कंपनी की ताकत उसके पीछे काम करने वाली स्मार्ट टीम होती है। बिना मजबूत टीम के यह सप्लाई चेन अधूरी है।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीबीए और एमबीए के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित ’स्थिरता में मार्गदर्शन- भविष्य के लिए लचीली सप्लाई चैन का निर्माण’ सम्मेलन में  संजय झा ने सप्लाई चेन की अवधारणाओं को ना सिर्फ सिद्धांत रूप में बल्कि उदाहरण के साथ समझाया।  संजय झा 26 वर्षों के अनुभव के साथ एफएमसीजी, रिटेल और एविएशन जैसे क्षेत्रों में नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने डाबर, कोका-कोला और इंडिगो जैसी कंपनियों के उदाहरण देते हुए बताया की सप्लाई चेन केवल उत्पादों की आवाजाही नहीं, बल्कि सूचनाओं और वित्तीय प्रभाव का भी हिस्सा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि जलवायु परिवर्तन, साइबर हमले और महामारी जैसे वैश्विक संकट सप्लाई चेन को प्रभावित करते हैं। ऐसे समय में सफलता उन्हें ही मिलती है जो लचीले होते हैं और बदलते हालातों के अनुसार रणनीतियां अपनाते हैं। हर मजबूत कंपनी में एक टीम होती है जो हर तरह की चुनौती को सुलझाने के लिए तैयार रहती है।
इस अवसर पर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डा. विशाल सागर ने सप्लाई चेन के मुख्य तत्वों – प्लानिंग, सोर्सिंग, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग आदि विषयों पर बात कर छात्र-छात्राओं को सप्लाई चेन की असल चुनौतियों और वास्तविक अवसरों की एक जमीनी हकीकत दिखाई।
सम्मेलन का आयोजन प्रो. के. पी. नौटियाल ऑडिटोरियम में हुआ। सम्मेलन में डा. अजय शर्मा, डा. शिप्रा गुप्ता, डा. विकास त्यागी, डा. पंकज अग्रवाल और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

गुरु नानक कॉलेज में “Vidya आरंभ 2025” की भव्य शुरुआत

cradmin

लोजपा आर उत्तराखंड ने बंजारावाला में एक बैठक का आयोजन किया।

cradmin

बाबा तरसेम का हत्‍यारा पुलिस मुठभेड़ में ढेर : डीजीपी

prabhatchingari

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जनकल्याण की भावना से जलाभिषेक का आयोजन किया गया।

prabhatchingari

नैनीताल टाइगर्स ने यूएसएन इंडियंस पर जीत के साथ एलिमिनेटर में जगह पक्की की

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हाईटैक ट्रीटमेंट से हो रहे हैं मरीज़ों के जीवन में बदलाव

prabhatchingari

Leave a Comment