,

दून पुलिस-STF की बड़ी कार्रवाई: जंगल के बीच चल रहे अवैध कैसिनो का भंडाफोड़…

By: Naveen Joshi

On: Sunday, August 3, 2025 7:05 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून।
दून पुलिस और STF की जॉइंट रेड में एक हाई-प्रोफाइल अवैध कैसिनो का भंडाफोड़ किया गया। प्रेमनगर क्षेत्र के सलियावाला जंगल के बीच एक मकान में कैसिनो संचालित हो रहा था, जहां पुलिस ने छापा मारकर मकान मालिक समेत 12 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कैसिनो में मिली यह बरामदगी:

  • 1900 कैसिनो कॉइन्स
  • ₹89,700 नगद
  • 12 मोबाइल फोन
  • एक कार (Venue)

गिरफ्तारी के दौरान दिल्ली से आए कुछ अभियुक्तों ने बताया कि वे पहली बार देहरादून आए थे और स्थानीय संपर्कों के जरिए जुए का आयोजन किया गया था। आरोपियों के पास ज्यादा नकदी नहीं मिली क्योंकि लेन-देन ज़ुबानी होता था।

मुख्य आरोपी मकान मालिक शशांक गुप्ता है, जो गुड़गांव का निवासी है।
इस नेटवर्क में दिल्ली और देहरादून के कई नाम सामने आए हैं। एक आरोपी विक्रम शाह मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल: दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और नेपाल के नागरिक शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसपी देहरादून और एसएसपी STF के निर्देश पर इस संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और अन्य कड़ियों की जांच में जुट गई है।

दून पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों के होश उड़ गए हैं।
फिलहाल पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment