Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

भारी बारिश से अलर्ट मोड पर पुलिस — गंगा घाटों व नदी किनारे रहने वालों को किया जा रहा सतर्क

 

ऋषिकेश/देहरादून।
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गंगा घाटों व नदी/नालों के किनारे पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों को लाउडहेलर से सतर्क किया जा रहा है।

ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा लगातार सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे केवल सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और गंगा के तेज बहाव या बीच धारा में जाने से बचें।

इसके साथ ही, समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। नदी और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखते हुए लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा जा रहा है।

पुलिस प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से नदी-नालों के पास न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

 

Related posts

जलवायु न्याय हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत होना चाहिए : उपराष्ट्रपति*

prabhatchingari

बेटियों की पढाई की चिंगारी को भड़काना प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा का उद्देश्य

prabhatchingari

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण परिक्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक

prabhatchingari

इंडिया गठबंधन में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है : नड्डा

prabhatchingari

तुलाज़ इंस्टिट्यूट ने आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की करी मेजबानी

prabhatchingari

दून के 350 से अधिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर सीलिंग की तलवार लटकी,एमडीडीए ने नियमों के उल्लंघन पर किया नोटिस जारी

prabhatchingari

Leave a Comment