---Advertisement---

टिशू उत्पादों के लिए नए मानक तय करने बीआईएस का ‘मानक मंथन’ सम्पन्न

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 6, 2025 10:41 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, 
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) देहरादून शाखा की ओर से  होटल रेजन्टा में “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टिशू पेपर एवं उससे जुड़े उत्पादों पर संशोधित भारतीय मानक आईएस 14661 (भाग 2) के मसौदे पर हितधारकों से सुझाव प्राप्त करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत बीआईएस देहरादून के निदेशक  सौरभ तिवारी के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने मानकीकरण में उद्योगों और उपभोक्ताओं की सहभागिता पर ज़ोर दिया।

टिशू उत्पादों पर तकनीकी जानकारी बीआईएस के उपनिदेशक  सचिन एस. मेनन द्वारा प्रस्तुत की गई। औद्योगिक दृष्टिकोण से सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल, नैनीताल के  हेम चंद जोशी ने उपयोगिता और व्यवहारिक पहलुओं पर विचार साझा किए।

बीआईएस के  सचिन चौधरी ने पेपर उत्पादों की मानकीकरण प्रक्रिया, परीक्षण और प्रमाणन प्रणाली पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी रही, जिनमें सहारनपुर स्थित सीपीपीआरआई, एफआरआई देहरादून, विभिन्न निजी उद्योगों और सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल थे।

विशिष्ट अतिथि  पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, इंडियन एग्रो एंड पेपर इंडस्ट्री यूनियन ने बीआईएस के प्रयासों की सराहना करते हुए उद्योग व मानकीकरण संस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई।

उत्तराखंड उद्योग विभाग के अधिकारियों ने भी राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम संवाद, सहयोग और सुझावों के आदान-प्रदान का सफल मंच साबित हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment