Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आपदा पीड़ितों की मदद को पहुंचा ग्राफिक एरा

देहरादून/उत्तरकाशी,  धराली और हर्षिल के आपदा पीड़ितों की मदद के लिए ग्राफिक एरा ने आज राशन के पैकेट भेजे हैं। राशन के ये पैकेट आज प्रशासन ने हैलीकॉप्टरों की मदद से आपदा पीड़ित परिवारों तक पहुंचा दिये।

ग्राफिक एरा का आपदा राहत दल राशन लेकर उत्तरकाशी पहुंचा। जिला प्रशासन ने आपदा पीड़ितों तक तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने के लिए इस दल को मातली हवाई पट्टी पर पहुंचने का आग्रह किया। मातली में बने राहत एवं बचाव केंद्र के नोडल अधिकारी सुधीर जोशी ने कुछ ही मिनटों से हैलीकॉप्टरों के जरिये यह सामान आपदा पीड़ितों के पास भेज दिया। यह राहत कार्य अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा के निर्देशन में किया गया। ग्राफिक एरा के राशन के पैकेटों में चार हजार किलोग्राम आटा, चावल, दालें, चीनी, तेल, मसाले, चाय आदि शामिल हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के राहत अभियान दल में टीम लीडर डॉ. अमर डबराल व टीम कॉर्डिटनेटर डॉ अनुज थपलियाल के साथ डॉ रविश कुकरेती, कार्तिकेय रैना, अनूप बहुगुणा, राहुल वैष्णव और जन्मेजय शाह शामिल हैं। इस टीम ने आईटीबीपी के जवानों के साथ राहत सामग्री हैलीकॉप्टरों में चढ़ाने में भी मदद की।

इससे पहले आज तड़के ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से राहत सामग्री से लदे वाहनों को ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ घनशाला ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में ग्राफिक एरा परिवार धराली और हर्षिल के लोगों के साथ खड़ा है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रयास सबके लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं। इस आपदा से सब दुखी हैं और पीड़ितों के दुख दर्द कम करने के प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, निदेशक अवस्थापना डॉ सुभाष गुप्ता और प्रशासनिक अधिकारी निकेश जोशी भी मौजूद थे।

ग्राफिक एरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम धराली व हर्षिल के पीड़ितों की मदद के लिए दवाएं लेकर कल ही उत्तरकाशी पहुंच गई थी। इस टीम को जिला प्रशासन ने हैलीकॉप्टरों के जरिये आपदा क्षेत्र से रेस्क्यू करके मातली लाये जाने वाले लोगों की चिकित्सा के कार्य में लगाया है। डॉ अशोक और डॉ अंकिता तोमर के नेतृत्व में इस टीम ने आज अनेक पीड़ितों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई।

 

 

 

Related posts

ब्राह्मण समाज महासंघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने महंत कृष्णागिरी से लिया आशीर्वाद

prabhatchingari

पावरलिफ्टिंग की एशियाई चैंपियनशिप उत्तराखंड में नए युग की शुरुआत : रेखा आर्या

prabhatchingari

करवा चौथ : परंपरा, प्रेम और समानता के बीच बदलता भारत

cradmin

भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति का वार्षिक स्थापना महोत्सव एवं विश्व शांति शतचंडी महायज्ञ

prabhatchingari

नर्सिंग अधिकारियों का सीएम आवास मार्च बिफरा, पुलिस से भिड़ंत में कई घायल

cradmin

शहीद कमल भाकुनी के पैतृक आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि,: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

prabhatchingari

Leave a Comment