Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

सीमा जागरण मंच ने संगोष्ठी में वीरता को किया नमन, धराली आपदा में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

 

कारगिल विजय पखवाड़ा: शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित सीमा जागरण मंच की “कारगिल विजय पखवाड़ा संगोष्ठी” में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण और बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से हुई।

इस अवसर पर शौर्य चक्र विजेता कर्नल राकेश कुकरेती, शहीद चक्रधर नैनवाल एवं मधु कुकरेती को डॉ. गीता खन्ना (अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग) व अन्य अतिथियों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा में दिवंगत हुए लोगों को भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ. गीता खन्ना ने कहा, “कारगिल युद्ध पाकिस्तान द्वारा भारत की पीठ में छुरा घोंपने जैसा था, लेकिन हमारे सैनिकों ने पराक्रम की मिसाल पेश कर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया।”

उप निबंधक रामेंद्री मंद्रवाल ने लोगों से देशहित में योगदान देने का आह्वान किया। मंच के महामंत्री राम प्रकाश पैन्यूली ने सीमा जागरण मंच की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के संयोजक आशीष वाजपेयी ने कहा, “सीमांत क्षेत्रों में राष्ट्र जागरण से ही सीमाएं सुरक्षित रह सकती हैं।”
कार्यक्रम का संचालन मितेश सेमवाल ने किया।

इस अवसर पर अतुल डिमरी, संजीव कुमार गुप्ता, मोहन दीक्षित, सत्यनारायण, गायत्री विमला अरोड़ा, धीरेंद्र मिश्रा, आलोक अग्रवाल, आशा नोटियाल, सुधा मंडोला, बलवंत सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

20वां नाबोत्सव का हुआ समापन, उत्तराखंड ने किया शानदान प्रदर्शन

cradmin

धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर चट्टान में दबी जीप से सभी सात शव निकाले गए

prabhatchingari

डाकपत्थर यमुना नदी में बने टापू पर फंसे कुछ लोग, SDRF ने किया कुशलतापूर्वक रेस्क्यू।*

prabhatchingari

अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

cradmin

पी.आर.डी जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी : मुख्यमंत्री

cradmin

उत्तराखंड में पीएम मोदी का बड़ा वादा, बोले- तीसरे कार्यकाल में बिजली का बिल शून्य करेंगे

prabhatchingari

Leave a Comment