,

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Thursday, August 7, 2025 8:50 PM

Google News
Follow Us
------

 

चमोली (प्रदीप लखेरा):
कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और जानलेवा हमले के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग पीड़िता ने कोतवाली कर्णप्रयाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि आकाश पुजारी (उम्र लगभग 27 वर्ष), निवासी पुजारी गांव, थाना कर्णप्रयाग, ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर घायल किया तथा मारपीट कर घटना की जानकारी किसी को देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु.अ.सं. 40/25 के अंतर्गत धारा 64(1), 96, 351(3), 115(2) बीएनएस तथा धारा 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

मामला महिला और बालिका संबंधी गंभीर अपराध से जुड़ा होने के कारण, पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आज दिनांक को ही आरोपी आकाश पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे विधिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

चमोली पुलिस ने दोहराया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और ऐसे संवेदनशील मामलों में कठोरतम कार्रवाई त्वरित रूप से सुनिश्चित की जा रही है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment