---Advertisement---

रक्षा बंधन व जन्माष्टमी से पहले FDA की सख़्ती: मिठाइयों के 13 सैंपल लिए, तीन दुकानों को नोटिस

By: Naveen Joshi

On: Friday, August 8, 2025 6:24 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून।
रक्षा बंधन और जन्माष्टमी जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने देहरादून जनपद में खाद्य सामग्री की दुकानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मिठाइयों के 13 सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए, जबकि तीन मिठाई दुकानों को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किया गया है।

अभियान की शुरुआत रिंग रोड क्षेत्र से हुई, जहां काशीवाला स्वीट्स और गुप्ता मिष्ठान भंडार से लड्डू, रसभरी और मिल्क केक के नमूने लिए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि ये नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

इसके बाद प्रेमनगर क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शिव मिष्ठान भंडार, बालाजी स्वीट्स, और नवीन हलवाई सहित छह दुकानों का निरीक्षण किया गया। कई दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र की दुकानों पर भी छापेमारी हुई। गंगा स्वीट्स और हरिद्वार मिष्ठान भंडार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, लेबलिंग और स्टोरेज की जांच की गई। कुछ दुकानों में अनियमितताएं मिलने पर विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना ने जानकारी दी कि तीन दुकानों में शुद्धता प्रमाणपत्र और भंडारण मानकों की कमी पाई गई, जिन पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उन्होंने बताया कि त्योहारी सीज़न में मिलावटी व असुरक्षित खाद्य सामग्री पर रोक लगाने के लिए जिला भर में सघन जांच अभियान जारी रहेगा। यदि किसी दुकान में नमूनों की जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment