---Advertisement---

पहचान बदल-बदलकर महिलाओं को प्रेमजाल में फँसाने वाला ‘नटवरलाल’ गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 9, 2025 11:28 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून,  मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के तहत पहचान छुपाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि थाना सेलाकुई क्षेत्र में एक युवक स्वयं को अमीर बताकर और पहचान बदलकर कई युवतियों को प्रेमजाल में फँसा चुका है।

  • एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
  • स्थानीय मुखबिर तंत्र के सक्रिय सहयोग से 08/08/2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
  • पूछताछ में अभियुक्त की पहचान इफराज अहमद लोलू पुत्र इकबाल निवासी अनंतनाग, जम्मू (वर्तमान पता: डीबीएस कॉलेज, सेलाकुई, देहरादून, उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई।
  • अभियुक्त के विरुद्ध पहचान छुपाने और धोखाधड़ी की नीयत से वेश-भूषा बदलने के अपराध में धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

अभियुक्त को बिना सत्यापन किराए पर कमरा देने के मामले में मकान स्वामी का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। जनपद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी किरायेदार का सत्यापन अवश्य कराएँ और अजनबियों की गतिविधियों पर सतर्क नज़र रखें।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment