Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का एसएसपी ने निरीक्षण

 

*स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी 79 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउंड देहरादून पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समय से सारी व्यवस्थाये पूर्ण करने के निर्देश दिये गए, साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अथितिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा समारोह में आने वाले अथितिगणो तथा अन्य व्यक्तियो के वाहनों की पार्किंग पूर्व में चिन्हित किये गए पार्किंग स्थलों में ही कराने के निर्देश दिए गए।

इस वर्ष स्वतन्त्रता दिवस की परेड में 10 प्लाटूनो द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें 01 प्लाटून देहरादून पुलिस, 01 प्लाटून आई0टी0बी0पी0, 01 प्लाटून सीआरपीएफ, 01 प्लाटून हरियाणा पुलिस, 02 प्लाटून 40 वी वाहिनी पीएसी, 01 प्लाटून महिला 40 वी वाहिनी पी0ए0सी0, 01 प्लाटून पीआरडी, 01 प्लाटून होमगार्ड तथा 01 प्लाटून एन0सी0सी0 बॉयज शामिल है।

Related posts

IMA के पास गिरा पेड़, रोड़ ब्लाक

prabhatchingari

ट्रिपल इंजन सरकार के दावे फेल, कैंट विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं का संकट — कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर

cradmin

सीमांत जिलों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण के लिए नवाचार केन्द्र बनेंगे…

cradmin

माया देवी विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी एवं गरबा डांस का भव्य आयोजन

cradmin

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज ने देहरादून में पहली शाखा की शुरुआत के साथ उत्तराखंड में प्रवेश किया

prabhatchingari

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान शंकर की पवित्र भूमि आदि कैलाश में किया गया योगाभ्यास

prabhatchingari

Leave a Comment