Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

घर में चोरी का खुलासा: किरायेदार महिला और नाबालिग बेटा गिरफ्तार

 

देहरादून,  कोतवाली नगर पुलिस ने गांधी ग्राम क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए किरायेदार महिला पूजा उर्फ़ रंभा और उसके नाबालिग बेटे को पकड़ लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब ₹5 लाख की ज्वैलरी और ₹4,800 नगदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वादी राहुल सूर्यवंशी ने 11 अगस्त को तहरीर देकर बताया कि उनकी किरायेदार महिला पूजा और उसके बेटे ने घर से कीमती जेवर और नगदी चोरी कर ली है। मामले में कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर 13 अगस्त को हिन्दू नेशनल स्कूल के पास से महिला को गिरफ्तार किया, जबकि नाबालिग को संरक्षण में लिया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि नाबालिग ने पहले वादी की गाड़ी खड़ी करने के बहाने लॉकर की चाबी चुरा ली और उसकी डुप्लीकेट बनवा ली थी। इसके बाद मौका पाकर मां-बेटे ने लॉकर से जेवर और नगदी निकाल ली। बरामद सामान को महिला बेचने की फिराक में थी।

  1. पूजा उर्फ़ रंभा (30) पत्नी ललन, मूल निवासी चरमरपा, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज (बिहार), हाल निवासी गांधी ग्राम, देहरादून
  2. विधि विवादित किशोर (संरक्षण में)

बरामदगी,लगभग ₹5 लाख मूल्य की ज्वैलरी,₹4,800 नगदी

Related posts

GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने संभाला कार्यभार, कर विवाद समाधान को मिली मजबूती

cradmin

टैलेंट और क्रिएटिविटी का धमाकेदार संगम ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का ग्राफेस्ट-25 शुरू

cradmin

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आएंगे उत्तराखंड, कार्यकर्ताओं में उत्साह

prabhatchingari

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

cradmin

राज्यपाल ने दिलाई मंत्रियों को शपथ, धामी की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

cradmin

स्पिक मैके द्वारा उत्तराखंड में नाया थिएटर की ‘ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम’ की प्रस्तुति

cradmin

Leave a Comment