Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नकबजन, 15 लाख की ज्वैलरी बरामद

देहरादून। एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पुलिस ने नकबजनी की दो घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर नकबजन को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार (34) निवासी सृष्टि विहार के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये की चोरी की ज्वैलरी और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की गई।

अभियुक्त चोरी के बाद भागने के लिए रेल पटरी, खाली प्लॉट और छतों का इस्तेमाल करता था, ताकि सीसीटीवी और राहगीरों की नजर से बच सके। पकड़े जाने पर पेट्रोल चोरी का बहाना बनाने के लिए वह अपने साथ पेट्रोल का डिब्बा लेकर घूमता था।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में सरस्वती विहार में छेड़छाड़ की घटना में भी नामजद है।

Related posts

उत्तराखण्ड विधानसभा ने किया ऐतिहासिक निर्णय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान को दी संवैधानिक मान्यता

cradmin

मसूरी आने वाले पर्यटकों को कराना होगा अनिवार्य ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

cradmin

दूरस्थ क्षेत्र आराकोट बंगाण पहुंचे विधायक दुर्गेश्वर लाल, विभिन्न विभागों के विकास कार्यो का किया अचौक निरीक्षण …

prabhatchingari

धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ता है सद्भाव : अभिनव थापर

cradmin

कुंजा बहादुरपुर (रुड़की) में 1822-24 की क्रांति के 152 शहीदों के 200 वें बलिदान दिवस पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

prabhatchingari

कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा देहरादून में पहला बरिस्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है।

prabhatchingari

Leave a Comment