Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

इस्कॉन देहरादून में जन्माष्टमी महोत्सव, 25 हजार श्रद्धालु हुए सहभागी

 

देहरादून, 
अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष बड़े ही भव्य और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। आयोजन में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के लिए 108 किलो फूलों से फूल बंगला बनाया गया। इस अवसर पर 1008 भोग अर्पित किए गए। भक्तों की गहन आस्था का परिणाम रहा कि एक हजार से अधिक नए श्रद्धालुओं ने गीता क्लासेस के लिए पंजीकरण कराया।

दिनभर चली मंगल आरती, कथा, भजन-कीर्तन, प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। मध्यरात्रि को महाभिषेक और जन्मोत्सव दर्शन के साथ मंदिर परिसर “हरे कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।

मंदिर अध्यक्ष एच.जी. परम् करुणा प्रभुजी ने हरी-नाम संकीर्तन का नेतृत्व करते हुए कहा कि “कलियुग में केवल भगवान का पवित्र नाम ही जीवन को पवित्र और सफल बना सकता है।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे देहरादून के मेयर सौरव थपलियाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में विधायक खजान दास, सविता कपूर, विनोद चमोली, सुरेश गरिया, डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन डॉ. अशुतोष सायना और आईआईटी मंडी के निदेशक डॉ. लीला पुरुषोत्तम उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

अंत में, इस्कॉन देहरादून की ओर से सभी भक्तों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस दिव्य महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Related posts

आज का राशिफल: किन राशियों को रहना होगा सावधान

cradmin

कोर्ट परिसर में बम धमकी से हड़कंप, दून पुलिस का सघन सर्च अभियान; नहीं मिली संदिग्ध वस्तु

cradmin

उत्तराखंड भाजपा में नेतृत्व का संकट, आपसी फूट और कलह के डर से महेंद्र भट्ट को दोहराया गया: रवींद्र आनंद

cradmin

देहरादून से बड़ी खबर , पटाखों की गूंज से दहला ट्रांसपोर्ट नगर, मची अफरा तफरी।

prabhatchingari

देश के सीमांत गाँव माणा में महावीर श्री घंटाकर्ण “माणा घन्याल” मंदिर के कपाट खुलें

prabhatchingari

भजन-कीर्तन से गूंजा इंदिरा नगर, मातृशक्ति का हुआ सम्मान

cradmin

Leave a Comment