Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

मोबाइल शॉप व घर में चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा, सरगना सहित तीन पकड़े

 

देहरादून,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की सटीक रणनीति और पुलिस टीम की सतर्कता से राजधानी दून में सक्रिय लल्लन गैंग आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गैंग के सरगना सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

गैंग ने हाल ही में गांधी रोड स्थित एक मोबाइल शॉप से 15 कीमती मोबाइल फोन और प्रेमनगर क्षेत्र में एक बंद घर से स्कूटी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की स्कूटी, ज्वेलरी, 15 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपये आंकी गई है।

प्रेमनगर क्षेत्र की घटना पर 26 जुलाई को पीड़िता रीना क्षेत्री द्वारा थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके का गहन निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज न मिलने से पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और 18/19 अगस्त की रात जामुनवाला तिराहे से आरोपितों को दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपित मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के निवासी हैं और लंबे समय से दून में रहकर चोरी की वारदातें कर रहे थे। गैंग का सरगना लल्लन है, जो अपने साथियों संग शहर में सुनियोजित ढंग से चोरी करता था। पकड़े जाने से बचने के लिए यह गैंग घटना के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था।

  1. लल्लन पुत्र गुलटेन साहनी निवासी ग्राम राघवा, थाना सिंहबारा, जनपद दरभंगा, बिहार (वर्तमान पता– लक्ष्मण चौक, देहरादून), उम्र 19 वर्ष।
  2. राजू पुत्र गुलटेन साहनी निवासी ग्राम राघवा, थाना सिंहबारा, जनपद दरभंगा, बिहार (वर्तमान पता– कैनाल रोड, देहरादून), उम्र 22 वर्ष।
  3. एक विधि विवादित किशोर – न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेजा गया।
  • चोरी की स्कूटी संख्या UK-07-DP-7132
  • सोने-चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत – 3 लाख रुपये)
  • 15 मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के (अनुमानित कीमत – 3.5 लाख रुपये)
  • घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड

दून पुलिस ने इस गैंग को पकड़कर न केवल दो बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश किया है बल्कि भविष्य में होने वाली वारदातों पर भी रोक लगाई है।

Related posts

दून की पोषण विशेषज्ञ रूपा सोनी मिलेट्स पर करेंगी अपनी पहली किताब का विमोचन*

prabhatchingari

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को विभाग नें लिया कब्जे में, मिली बड़ी सफलता

prabhatchingari

Dmदेहरादून ने देर रात शहर की सड़कों का निरीक्षण …

prabhatchingari

मैक्स हॉस्पिटल ने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में रोबोटिक सर्जरी के फायदे

prabhatchingari

चुनाव में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

cradmin

यात्रा के दौरान “अतिथि देवो भव:” की परम्परा का ध्यान रखें: महाराज

prabhatchingari

Leave a Comment