Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

“नशे के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश”

 

देहरादून, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में दून पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर/सदर तथा अलग-अलग थानों की पुलिस, पीएसी, डॉग स्क्वायड, एसओजी और ANTF देहरादून की टीम ने बिंदाल बस्ती में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस बल ने पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहे नशा तस्करों के घरों और संदिग्ध स्थानों पर स्निफर डॉग की सहायता से तलाशी ली। चेकिंग के दौरान 09 पुरुष और 04 महिलाएं संदिग्ध पाई गईं, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों की मलिन बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों, सुनसान स्थानों और खंडहरों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाएं। साथ ही पूर्व में नशे के कारोबार में लिप्त रहे तस्करों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और सक्रिय तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं।

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि नशे के काले कारोबार में शामिल अपराधियों की अवैध संपत्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

श्रीमहंत देवेंद्र दास के निर्देशन में 2 से 4 बजे के बीच पूरी होगी संपूर्ण प्रक्रिया ,गुरु मंत्र पाकर धन्य-धन्य हो गुरु की प्यारी संगत

prabhatchingari

विश्व धरोहर फूलों की घाटी 1 जून को पर्यटकों के लिए खुलेगी

prabhatchingari

मतदाताओं की सुविधा के लिये सभी बूथ आकर्षक व मॉडल बनाए जाएंगे……

prabhatchingari

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने किया ‘Magic Brush Unisex Salon & Academy’ का भव्य उद्घाटन

cradmin

आज का राशिफल: किनके लिए शुभ, किन्हें रहना होगा सतर्क

cradmin

आज होगा पेश विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी विधेयक अब इतनी होगी विधायकों की तनख्वा, जानिए…

prabhatchingari

Leave a Comment