Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा भव्य समारोह, पदक विजेताओं को दी जाएगी इनाम राशि

 

देहरादून। 29 अगस्त को परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों को 22 करोड़ रुपए से अधिक की नगद इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को खेल निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद बताया कि समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 11.69 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 432 खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने वाले उत्तराखंड के 27 खिलाड़ियों को भी नगद इनाम दिया जाएगा।

समारोह की खासियत पांडवाज बैंड की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा योगासन और मलखंब जैसे पारंपरिक खेल विधाओं का प्रदर्शन भी होगा।

खेल मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष के 3900 खिलाड़ियों को 1.75 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खातों में ट्रांसफर की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष तक के 2199 खिलाड़ियों को लगभग 3.97 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे। इन योजनाओं के लाभार्थियों को मई, जून और जुलाई माह की तीन माह की राशि एक साथ वितरित की जाएगी।

बैठक में खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाई उपस्थित रहे।

Related posts

श्रद्धा और भक्ति के साथ संगतों ने कंधों पर उठाया नया पवित्र ध्वजदण्ड

cradmin

दोस्तो की पार्टी में मजाक में खाली पिस्टल से मैगजीन निकाल दबाया ट्रिगर, चैंबर में बची गोली ने ले ली जान

prabhatchingari

बजाज कैपिटल ने भारत को फिनेंशली सिक्योर करने के 60 साल पूरे होने का जश्न मनाया

prabhatchingari

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने दल में मचे घमासान को संभालने में नाकाम , कांग्रेस पर लगा रहे अनर्गल आरोप -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

अहिकोज़ा ने भारत में आर्टिज़नल लक्जरी बढ़ाने के लिए ब्रह्म ग्रुप से हाथ मिलाया

prabhatchingari

आशारोड़ी चौकी से आगे पलटा कावड़ियों का ट्रैक्टर कई लोग घायल।

prabhatchingari

Leave a Comment