Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का हुआ समापन

 

सीएम धामी ने थाईलैंड टीम को विजेता ट्रॉफी सौंपी, एशिया के 11 देशों से 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रायपुर स्थित हिमाद्रि आइस रिंक, रजत जयंती खेल परिसर में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने थाईलैंड को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।

 

सीएम धामी ने कहा कि भारत में पहली बार आयोजित इस शीतकालीन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का सौभाग्य देवभूमि उत्तराखंड को मिला है। इस प्रतियोगिता में एशिया के 11 देशों से आए 200 से अधिक खिलाड़ियों ने 9 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण सहित कई पदक जीते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया व खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों से खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है। उत्तराखंड ने हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कर ‘देवभूमि’ के साथ-साथ ‘खेलभूमि’ के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर पहली बार 7वां स्थान प्राप्त किया।

 

सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश में 517 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक स्टेडियम और 100 करोड़ रुपये से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। वर्षों से बंद पड़ी हिमाद्रि आइस रिंक का जीर्णोद्धार कर इसे देश की एकमात्र ओलंपिक स्टैण्डर्ड आइस रिंक के रूप में पुनः खिलाड़ियों को समर्पित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान के अंतर्गत 8 शहरों में 23 खेल अकादमियां खोली जाएंगी। साथ ही पहला खेल विश्वविद्यालय और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी स्थापित किए जा रहे हैं। नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी दी जा रही है।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, उदीयमान खिलाड़ी योजना, खेल किट योजना और खेल रत्न पुरस्कारों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, खिलाड़ियों के लिए राजकीय सेवाओं में 4 प्रतिशत खेल कोटा पुनः लागू किया गया है।

 

इस अवसर पर विशेष सचिव अमित सिन्हा, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, एशियन स्केटिंग यूनियन और उत्तराखंड आइस स्केटिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

 

Related posts

खंडूरी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति: महाराज* 

cradmin

नैनबाग में 37वाँ शरदोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

cradmin

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने परेड ग्राउंड व लोक भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

cradmin

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल : उच्च न्यायालय में वाद लंबित के बावजूद अनुचित कार्यवाही कर रहा आबकारी विभाग : अग्रवाल

prabhatchingari

गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया नेट परीक्षा में परचम*

prabhatchingari

भराड़ीसैंण,( गैरसैंण) की मिट्टी ने जीता विदेशी मेहमानों का दिल

cradmin

Leave a Comment