Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

नितिन नेगी को अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए मिला प्रवेश

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के गौचर निवासी नितिन नेगी को अमेरिका में उच्च शिक्षा पीएचडी भौतिक विज्ञान के लिए प्रवेश मिला है।नितिन नेगी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है और उत्तराखण्ड और गौचर का नाम रोशन किया है।
बचपन से ही शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नितिन नेगी ने राइका गौचर से इंटरमीडिएट में 86% अंक प्राप्त किए। इसके बाद
श्रीगुरु रामराय देहरादून से बीएससी और एमएससी (भौतिक विज्ञान) पूरी की। उसके बाद गेट (GATE) परीक्षा पास कर IIT दिल्ली से M.Tech किया। M.Tech के तुरंत बाद Ph.D. (Physics) हेतु चयन IIT दिल्ली से हुआ।
अब अमेरिका में उच्च शिक्षा (Ph.D. in Physics) के लिए प्रवेश मिला। यह पूरे पहाड़ और हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है।
नितिन नेगी के पिता राजेंद्र सिंह नेगी जो वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक पीएम श्रीराइका गौचर में कार्यरत हैं और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भी हैं, स्वयं भी शिक्षा और अनुशासन के प्रतीक रहे हैं। इनकी माता गृहिणी हैं।
स्वाभाविक है कि ऐसी पारिवारिक पृष्ठभूमि बच्चों को प्रेरित करती है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन है कि छोटे कस्बों और गाँवों से निकलकर भी युवा कड़ी मेहनत और लगन से विश्वस्तर पर नाम कमा सकते हैं।

Related posts

ग्राम सभा मटियाना में निरमा शर्मा की ऐतिहासिक जीत

cradmin

सरकारी आवासीय काॅलोनियों में सीवर सिस्टम की स्थिति एवं एसटीपी से कनेक्टिविटी के सम्बन्ध मुख्य सचिव ने जल संस्थान से रिपोर्ट मांगी*

prabhatchingari

देहरादून में ‘जय श्री वराह देव🚩 मैं हिन्दू आने को तैयार’ संगठन का गठन

cradmin

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले- नितिन गडकरी नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनो”

cradmin

दून फायरिंग: में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार…

cradmin

गोल्डन कार्ड योजना में आ रही समस्याओं को लेकर सरकार सतर्क, तीन प्रमुख अस्पतालों में सेवाएं बहाल

prabhatchingari

Leave a Comment