Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

दून उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

 

 

देहरादून,

दून उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक की समीक्षा की गई तथा उस बैठक में पारित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके क्रियान्वयन की दिशा और गति पर विचार किया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आदरणीय श्री विपिन नागलिया ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हितों की रक्षा हेतु अग्रणी भूमिका निभाता आया है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यसमिति में उठाए गए मुद्दों पर प्रशासन, शासन और सरकार से लगातार संवाद कर समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1972 से स्थापित दून उद्योग व्यापार मंडल आज 53 वर्षों से देहरादून के व्यापारियों की आवाज़ बनकर कार्य कर रहा है। वर्तमान में संगठन से संबद्ध लगभग 209 व्यापारी इकाइयाँ मजबूती के साथ संगठन के साथ खड़ी हैं। यह देहरादून का एकमात्र ऐसा संगठन है जो किसी निजी स्वार्थ से परे, व्यापारी हित में पुलिस, प्रशासन और सरकार तक अपनी माँगें प्रखरता से रखता है।

 

बैठक में संगठन के संरक्षक श्री अनिल गोयल ने स्पष्ट किया कि वह लगभग 40 वर्षों से दून उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े हैं और केवल इसी संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी सहमति के बिना उनके नाम और चित्र का उपयोग अपने बैनरों या निमंत्रण पत्रों में कर रहे हैं, जो कि अनुचित है। श्री गोयल ने चेतावनी दी कि किसी भी अन्य व्यापारी संगठन को उनके नाम या फोटो का प्रयोग करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा – “मैं दून उद्योग व्यापार मंडल का ही सिपाही था, सिपाही हूँ और सिपाही रहूँगा।”

 

दून उद्योग व्यापार मंडल ने पुनः स्पष्ट किया कि वह देहरादून में व्यापारी हितों की रक्षा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए 1972 से अब तक लगातार कार्यरत एकमात्र प्रामाणिक संगठन है।

Related posts

वन पंचायतों को मजबूत और स्वावलम्बी बनाने के लिए ब्रिटिश काल के अधिनियमों में किया गया संशोधन..

prabhatchingari

नवीन भव्यता के दून में मनाया जायेगा 77वाँ दशहरा महोत्सव

prabhatchingari

रजिस्ट्रेशन न होने से ऋषिकेश, हरिद्वार में फंसे यात्रियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने दिए ये खास आदेश

prabhatchingari

पगनों गांव में आपदा प्रभावित परिवारों को बांटी अहैतुक सहायता राशि

prabhatchingari

सीमांत क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ अन्याय का आरोप, खेल विभाग कटघरे में

cradmin

चार धाम के लिए तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण करवाना जरूरी, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

prabhatchingari

Leave a Comment