Advertisement

,

राजनीति नहीं, सेवा प्राथमिकता” आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में सौरभ बहुगुणा का संदेश

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 30, 2025 7:28 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को तहसील बसुकेदार के ब्लॉक जखोली अंतर्गत न्याय पंचायत स्यूर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। क्षेत्र में हाल ही में हुए बादल फटने से जन-धन की क्षति को देखते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती और संवेदनशीलता से खड़ी है।

 

मंत्री बहुगुणा ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुनर्वास कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने आपदा प्रबंधन दल और प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों और सरकार की संवेदनशीलता से प्रभावित गांवों को जल्द ही सामान्य जीवन की ओर लौटाया जाएगा।

 

स्थलीय निरीक्षण के दौरान विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष भरत भूषण भट्ट, आपदा सचिव विनोद सुमन, विजय कपड़वान एवं सुमंत तिवारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment