Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

बार स्वामी व बाउंसरों की दबंगई पर पुलिस की सख्ती, चार गिरफ्तार

 

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत मसूरी डायवर्जन स्थित एक बार के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। वादी तरुण वासन निवासी रेस कोर्स, देहरादून ने थाना राजपुर में दी गई तहरीर में बताया कि बार स्वामी व उसके बाउंसरों ने उनके साथ व उनके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।

तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0-163/25 धारा 117(2)/127(2)/131/351(2)/352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

  1. मोहित पुत्र जगजीत, निवासी पिलखनी, थाना नकुड, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 28 वर्ष
  2. रवि पुत्र भुलन सिंह, निवासी पिलखनी, थाना नकुड, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), उम्र 41 वर्ष
  3. आजम पुत्र इमरान, निवासी खानपुर, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), हाल पता आईटी पार्क, देहरादून, उम्र 32 वर्ष
  4. उदय पुत्र शिवपाल, निवासी ग्राम पिपली, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.), हाल पता जाखन, राजपुर, उम्र 25 वर्ष

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related posts

अवैध शराब के साथ अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

cradmin

नैनबाग में 37वाँ शरदोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

cradmin

कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियानः छात्रसंघ अध्यक्ष ने संभाली कमान

cradmin

पीएनबी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह (वी. ए. डब्लूए) – 2025 मनाने के लिए आयोजित किया साइक्लोथॉन 

cradmin

दिव्यांगों को लगाए जाएंगे निशुल्क कृत्रिम अंग…

cradmin

उत्तराखंड के युवा अब डिजिटल उत्तराखंड के सपनों को साकार कर रहे हैं

cradmin

Leave a Comment