---Advertisement---

आधुनिक तकनीक से निर्मित शानदार फर्नीचर, आकर्षक मजबूत अलमारियां, खूबसूरत परिधानों के साथ ही बहुत कुछ है इस आकर्षक ग्रैंड ट्रेड फेयर में 

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 30, 2025 10:50 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादूनI उत्तराखंड की राजधानी  में पहली बार देश के सबसे बड़े इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर में आज खरीदारी से मेले में खासी रौनक छाई रही I महिलाओं, बच्चों और नौजवानों ने मेले के आकर्षण का जहां पूरा आनंद उठाया, वहीं खरीदारी करके बाहर से आए विक्रेताओं का हौसला भी बढ़ाया I

आगामी 8 सितंबर तक देहरादून में चलने वाले इस भव्य एवं आकर्षक राष्ट्रीय स्तर के सबसे अग्रणी ट्रेड फेयर ऑर्गनाइजर भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सीसीजी मार्केटिंग एंड सर्विसेज़ और केयर मार्केटिंग के ग्रैंड ट्रेड फेयर आयोजन में वह सब कुछ है, जिसकी सभी को आवश्यकता है I नाना प्रकार के व्यंजनों के अलावा मनोरंजन की दुनिया में जोकर के आकर्षक करतब, श्री कृष्ण भगवान एवं पार्वती की हवा में झूलती हुई तस्वीर मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं I बच्चे, नौजवान एवं महिलाएं अद्भुत इन सभी का आनंद उठाकर मनोरंजन हासिल कर रहे हैं I भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के ट्रेड फेयर के उपाध्यक्ष चंदन चैटर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य एवं आकर्षक इस मेले में स्टालों पर आकर्षक फर्नीचर, भिन्न-भिन्न जायकों से भरपूर अचार, पापड़, नमकीन, मसाला डोसा छोले इत्यादि से लेकर शानदार एवं आकर्षक कालीन, घरों की साज सज्जा वाले आकर्षक सामान, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मन हृदय को छू लेने वाली आकर्षक मूर्तियां मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं I रेसकोर्स स्थित बन्नू ग्राउंड स्थित ग्राउंड में इतने बड़े ट्रेड फेयर का आयोजन बड़े पैमाने पर संपूर्ण तैयारी के साथ किया जा रहा है, जिसमें एक छत के नीचे 1 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगायी जा रही है । इस ग्रैंड ट्रेड फेयर के आयोजन से व्यापार और रोजगार समेत स्थानीय उद्यमियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ख़ास बात यह है कि इस ट्रेड फेयर में पाँच देशों और 15 राज्यों के उद्यमी प्रतिभाग कर रहे हैं, इसके अतिरिक्त ग्रैंड ट्रेड फेयर में अफ़ग़ानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, थाईलैंड के फ़ूड आयल और दुबई के परफ्यूम समेत पाँच देशों और 15 राज्यों के विशेष प्रोडक्ट्स और उत्पादों की ख़रीददारी करने का अवसर स्थानीय लोगों को मिलेगा।

भारत चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की जनरल सेक्रेटरी केका शर्मा,चंदन चटर्जी ने संयुक्त रूप से बताया कि मेले का आकर्षण लोगों को पूरी तरह से हर सुविधा देने का प्रयास कर रहा है I मीडिया कोर्डिनेटर किशोर रावत ने कहा कि दून वासियों के लिए यह ग्रैंड ट्रेड फेयर बहुत ही आकर्षक एवं लुभाने वाला है, इसलिए इस अवसर से किसी को चूकना नहीं चाहिए I

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment