Advertisement

,

युवक को धमकाकर वसूली की कोशिश, पुलिस ने चार आरोपितों को दबोचा

By: Naveen Joshi

On: Sunday, August 31, 2025 11:24 AM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक युवक को अपने कार्यालय में बुलाकर उससे जबरन पैसों की मांग की और मारपीट की। मामला 29 अगस्त को सामने आया, जब कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि विधानसभा क्षेत्र के पास स्थित एक ऑफिस में कुछ लोग एक व्यक्ति से मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पीड़ित रिहान पुत्र लियाकत, निवासी परवल देहरादून को अभियुक्तों ने अपने कार्यालय में बुलाकर पाँच लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर आरोपियों ने उसे रोककर धमकाया, गाली-गलौज की और मारपीट भी की।

 

पीड़ित की तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा संख्या 306/25 धारा 191(2)/126/308(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत कर पुलिस ने मौके से ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त 1. रोहित पुत्र जसवीर निवासी सहस्त्रधारा रोड, ऋषि नगर, देहरादून2. तजवर सिंह पुत्र हरीश सिंह निवासी बसंत एनक्लेव, नवादा, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून

3. गणेश राणा पुत्र राजीव राणा निवासी राजीव नगर, रिस्पना पुल के पास, देहरादून

4. हर्षित पुत्र स्व. महेश कुमार निवासी चकशाह नगर, विधानसभा, देहरादून

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment