Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

सड़क किनारे जाम छलकाने वालों पर दून पुलिस की सख्ती

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार रात पुलिस ने सख्ती दिखाई।

 

शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे व गाड़ियों में बैठकर खुलेआम शराब पीने वाले कुल 90 व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़कर थाने पहुंचाया। पूछताछ के बाद सभी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई और कुल 22,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

कार्रवाई के दौरान चार वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस ने सभी शराबियों को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।

 

एसएसपी दून ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना व हुड़दंग करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दून पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related posts

यूपीईएस के स्वच्छता अभियान ने गांवों में जगाई जागरूकता

cradmin

गोर्खा दशैं दीपावली महोत्सव-2024 मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजनो का स्वाद बना दूनवासियों की ख़ास पसंद

prabhatchingari

यूएसएन इंडियंस ने नैनीताल एसजी पाइपर्स को हराकर की जीत दर्ज

prabhatchingari

गोर्खाली सुधार सभा, नेहरू ग्राम का वार्षिक अधिवेशन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न

prabhatchingari

अहिल्या देवी होलकर नारी सशक्तिकरण की आदर्श

cradmin

माँ डाटवाली सिद्ध पीठ का 222वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ प्रारंभ

cradmin

Leave a Comment