Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

तीन दिनों के लिए रेड व ऑरेंज अलर्ट, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

 

 

देहरादून।

मौसम विभाग द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 24×7 अलर्ट पर रहने और राहत-बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण राज्य के सामने गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं और आने वाले दिन और भी कठिन हो सकते हैं।

 

सीएम ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने मंडलायुक्तों को शीघ्र पुनर्वास कार्य शुरू करने के आदेश दिए।

 

तमक नाले में बह गए पुल को लेकर मुख्यमंत्री ने बीआरओ को शीघ्र बैली ब्रिज बनाने और गंगोत्री हाइवे को यात्रा से पहले पूरी तरह सुरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही हर्षिल व स्यानाचट्टी में बने झीलों के जलस्तर पर कड़ी निगरानी रखने और मलबा हटाने के आदेश दिए।

 

सीएम ने नदियों के जलस्तर पर रात्रि में भी निगरानी रखने और किसी भी खतरे की स्थिति में तत्काल अलर्ट जारी करने को कहा।

 

मौसम विभाग के अनुसार

 

01 सितम्बर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में रेड अलर्ट,

 

अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

 

02 सितम्बर को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

Related posts

टीएचडीसी ने सभी परियोजनाओं व कार्यालयों में उत्साहपूर्वक 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

prabhatchingari

30 अक्टूबर को लगेगी सामान्य भविष्य निधि अदालत

cradmin

तीन साल के जश्न से निकली रोजगार की तीन गारंटी

prabhatchingari

तोताघाटी में भारी भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से रास्ता बंद

prabhatchingari

द आर्यन स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मना क्रिसमस

cradmin

भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तेल के पात्र कलश गाडू घड़ा डिम्मर गांव से नरेन्द्रनगर रवाना

prabhatchingari

Leave a Comment