Prabhat Chingari
gameउत्तराखंड

वरुन बत्रा बने डब्ल्यूआईसी रेंजर्स ट्रॉफी 2025 के विजेता

 

देहरादून,  वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर (डब्ल्यूआईसी) इंडिया, देहरादून ने तीन दिवसीय रेंजर्स पूल चैंपियनशिप 2025 का सफलतापूर्वक समापन किया। नेशनल स्पोर्ट्स डे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसका रोमांचक फाइनल प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहा।

 

अंतिम दिन की शुरुआत राउंड रॉबिन प्रारूप से हुई, जिसमें तीन सेमीफाइनलिस्ट – ईशान आहूजा, क्षितिज मारवाह और वरुन बत्रा ने मुकाबला किया। कड़े संघर्ष के बाद ईशान आहूजा और वरुन बत्रा ने फाइनल में जगह बनाई।

 

फाइनल मुकाबला बेस्ट ऑफ 5 प्रारूप में खेला गया, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, धैर्य और सटीकता का प्रदर्शन किया। अंततः वरुन बत्रा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर डब्ल्यूआईसी रेंजर्स ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया।

 

इस अवसर पर डब्ल्यूआईसी इंडिया के निदेशक अंकित अग्रवाल और सचिन उपाध्याय ने कहा, “रेंजर्स पूल चैंपियनशिप प्रतिभा, मित्रता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का सच्चा उत्सव रही है। हमें गर्व है कि सभी प्रतिभागियों ने इस टूर्नामेंट को यादगार बनाया। हम वरुन बत्रा को उनकी शानदार जीत पर बधाई देते हैं और रेफरी सारांश पुषोला का विशेष आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने निष्पक्षता और समर्पण के साथ पूरे टूर्नामेंट का संचालन किया।”

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड के चारों ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रूट डायवर्ट प्लान जारी

cradmin

पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

prabhatchingari

ड्रोन डेस्टिनेशन और एन एसआईसी ने एनएसआईसी तकनीकी सेवाएं केंद्रों पर ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर

prabhatchingari

बहनों के त्यौहार पर न हो कोई बाधा” — रक्षाबंधन पर शहर की यातायात व्यवस्था खुद SSP ने संभाली

cradmin

फिल्म अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की डीजे नाइट से गूंज उठा डीबीएस कैंपस

prabhatchingari

Leave a Comment