Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 5सितंबर तक रोक

 

चमोली  मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके कारण जनपद चमोली के कई क्षेत्रों जैसे कामेडा,नंदप्रयाग, पागलनाला, भनेरपानी में मार्ग बाधित होने और यात्रा के दौरान खतरा बढ़ने की आशंका बनी रहती है।अतः जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।जिलाधिकारी ने यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील है कि वे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।

Related posts

देहरादून में होगा भारत के सबसे बड़े कॉमेडी फ़ेस्टिवल का आयोजन

cradmin

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रामनगर में “जन वन महोत्सव” का शुभारंभ — मुख्यमंत्री धामी बोले, “प्रकृति संरक्षण हमारे संस्कारों में निहित”

cradmin

आर्यन स्कूल में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

prabhatchingari

राज्य सरकार चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील: सचिव

prabhatchingari

सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री, एसओपी बनाने के निर्देश

cradmin

गोदियाल का केंद्र पर वार—युवाओं के जीवन से ‘प्रयोग’ बंद करे सरकार

cradmin

Leave a Comment