Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

किराये के मकान में जिस्मफरोशी का अड्डा, दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

देहरादून। हरबर्टपुर के सोनिया बस्ती इलाके में किराये के मकान पर पुलिस ने आधी रात दबिश देकर जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से दो महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। पुलिस ने मौके से मकान का केयरटेकर भी गिरफ्तार किया। कुल मिलाकर पांच आरोपी दबोचे गए हैं, जबकि इस धंधे का मुख्य सरगना राजकुमार फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय सूचना मिली थी कि हरबर्टपुर में किराये के मकान पर देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इस पर एएचटीयू (Anti Human Trafficking Unit) और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात सोनिया बस्ती, वार्ड नंबर 5 स्थित मकान में छापा मारा। टीम को मौके से नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि मकान को राजकुमार नामक व्यक्ति ने किराये पर लिया था। वह बाहरी राज्यों की युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था। केयरटेकर जय नारायण शर्मा ग्राहकों से पैसे लेकर उन्हें महिलाओं तक पहुंचाता था। राजकुमार पूर्व में भी इसी अपराध में जेल जा चुका है

फरार आरोपी राजकुमार पुत्र शिव कुमार, निवासी बाल्मीकि कॉलोनी, विकासनगर

प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान (AHTU), उपनिरीक्षक बबीन सिंह, महिला हेड कांस्टेबल रचना डोभाल, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, प्रदीप रावत और महिला कांस्टेबल आरती शामिल रहे।

 

 

 

Related posts

भारतीय मानक ब्यूरो की नई पहल, उपभोक्ताओं के अधिकारों संग उद्योगों को भी मिलेगा संबल

cradmin

परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

cradmin

पीआरडी स्वयंसेवकों को अब मिलेगा ₹2500 वर्दी भत्ता…

cradmin

राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. पुष्पेन्द्र शर्मा को ‘एंटोमोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर-2025’ सम्मान

cradmin

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आएंगे उत्तराखंड, कार्यकर्ताओं में उत्साह

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित किया काउंसलिंग सेशन

cradmin

Leave a Comment