Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार : रेखा आर्या

 

 

देहरादून,  प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण 4 सितंबर को किया जाएगा।

 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल प्रदेश भर से कुल मिलाकर 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके अलावा 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

यह आयोजन 4 सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई नए आयाम खड़े किए हैं।

 

उन्होंने कहा कि इन सभी महिलाओं को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है, इस काम में सरकार बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेगी।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारी आंगनबाड़ी बहने करती हैं और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।

Related posts

मेष राशि किसी पर भी न करें आंख मूंदकर भरोसा, मीन राशि लालच से बचें

cradmin

बैद्यनाथ आयुर्वेद ने सर्टिफाइड ऑर्गेनिक मोरिंडा पाउडर किया लॉन्च, सुपरफूड पोर्टफोलियो का विस्तार

cradmin

श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुले: पंचकेदारों में द्वितीय केदार के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

prabhatchingari

स्वामी चिदानंद सरस्वती के करकमलों से ‘डीएफओ डायरी – फॉरेस्ट वॉरियर्स’ फिल्म के पोस्टर का अनावरण

cradmin

मेगा करियर काउंसलिंग 18 को ग्राफिक एरा में

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में तीरंदाजी और घुड़सवारी एरिना का हुआ उद्घाटन

prabhatchingari

Leave a Comment