---Advertisement---

शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से 16 शिक्षक सम्मानित

By: Naveen Joshi

On: Friday, September 5, 2025 9:05 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,  शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) तथा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के 16 शिक्षकों को “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया।

 

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में डॉ. यतेंद्र प्रसाद, रंभा शाह, मुरारी लाल राणा, ठाट सिंह, रजनी मंगाई, नरेश चंद्र, दीवान सिंह कठायत, डॉ. विनीता खाती, पुष्कर नेगी, गीतांजलि जोशी, सुनीता भट्ट, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, दीपक चंद्र बिष्ट, राजेश पाठक तथा बलदेव प्रसाद शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को सफल बनाने में शिक्षकों को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। वहीं, राज्यपाल ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षक ही उनके जीवन को सही दिशा में ले जा सकते हैं।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment