Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

बर्की युद्ध सम्मान दिवस : पूर्व सैनिकों ने याद किए शौर्य और बलिदान

 

 

देहरादून,

पांचवीं बटालियन ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (मेक) के पूर्व सैनिकों ने  पूरे उत्साह के साथ बर्की युद्ध सम्मान दिवस मनाया। 06 सितम्बर 1965 को भारत-पाक युद्ध में मिली ऐतिहासिक विजय को याद कर सैनिकों ने गर्व जताया और शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी।

 

आईएसबीटी स्थित होटल प्रकाश पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबेदार (सेनि) मुकुंद सिंह रावत ने शहीद वीरों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा। कैप्टन (सेनि) परमानंद ध्यानी ने बताया कि ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स की स्थापना फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने की थी। 1965 के युद्ध में इस पलटन ने पाकिस्तान सेना को पीछे धकेलते हुए बर्की पर विजय प्राप्त की थी।

इस युद्ध में पलटन के दो जेसीओ और 18 जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी वीरता के लिए दो वीर चक्र और दो सेना मेडल प्रदान किए गए। वक्ताओं ने कहा कि पलटन का शौर्य और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

 

इस मौके पर कैप्टन आलम सिंह भंडारी, कैप्टन लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, कैप्टन परमानंद ध्यानी, सूबेदार बृजमोहन खंडूड़ी, सूबेदार प्रताप सिंह, जे.पी. गौतम सहित अनेक पूर्व सैनिक और परिजन मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related posts

स्वर्गीय उमेश अग्रवाल की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन …

cradmin

ट्रांसजेंडर समुदाय व महिला समूहों के लिए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित BIS द्वारा सामाजिक समावेशन की दिशा में नई पहल

cradmin

सल्ट के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

prabhatchingari

चयन प्रोन्नत वेतनमान पर अतिरिक्त वेतनवृद्धि समाप्त करने का राजकीय शिक्षक संघ चमोली ने किया कड़ा विरोध

cradmin

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने उत्साह, खूबसूरती और एकजुटता के साथ मनाया तीज 2025

cradmin

सैनी इंडिया ने अपने ग्राहकों को वित्‍तीय समाधान प्रदान करने के लिये जे एण्‍ड के बैंक के साथ भागीदारी की

prabhatchingari

Leave a Comment