Prabhat Chingari
gameउत्तराखंड

नशा मुक्ति के संकल्प के साथ युवाओं ने लगाई दौड़ : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मैराथन का शुभारंभ

देहरादून, । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड देहरादून में दून यूथ फाउंडेशन द्वारा नशे के खिलाफ थीम पर आयोजित मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने 10 किमी दौड़ को फ्लैग ऑफ करते हुए युवाओं में उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति का निरोगी होना अनिवार्य है। जीवन के सभी सुख और सफलता निरोगी काया से ही संभव हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन, वचन और कर्म के लिए शरीर का तंदुरुस्त होना जरूरी है।

मंत्री जोशी ने युवाओं से “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है। उन्होंने शारीरिक व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री ने मैराथन में विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, सिकंदर, पूनम नौटियाल, गौरव डंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाइन के छात्रों ने जागेश्वर के ऐतिहासिक शहर के अन्वेषण कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया

prabhatchingari

लखवाड़-त्यूनी प्लासू परियोजनाओं को डीएम ने बताया उत्तर भारत की ऊर्जा रीढ़, 15 सितंबर तक पूर्ण होंगी मुआवजा प्रक्रियाएं

cradmin

मुख्यमंत्री ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू के पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

prabhatchingari

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान

prabhatchingari

सनातनियों को कटघरे में खड़ा करने पर भड़के, कहा माफ नहीं करेंगे सनातनी

prabhatchingari

हजारों लोगों ने ली नशा मुक्ति व एकता की शपथ

cradmin

Leave a Comment