Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

स्वयंसेवकों को राहत,अब 12 दिन की छुट्टी भी मिलेगी सवेतन

 

 

देहरादून,  प्रदेश में प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवकों को अब साल भर में कुल 12 दिन का मानदेय सहित अवकाश मिल सकेगा । इस बारे में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

 

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि चार धाम यात्रा व अन्य सभी महत्वपूर्ण आयोजनों में पीआरडी स्वयंसेवकों की उत्तम सेवा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

रेखा आर्या ने बताया कि ऐसे स्वयंसेवक जिनके द्वारा कम से कम 365 दिन की ड्यूटी कर ली गई हो और जो कार्ययोजित हों, उन्हें प्रत्येक 30 दिनों की ड्यूटी पर 1 दिन का आकस्मिक अवकाश मानदेय के साथ मिल सकेगा।

 

इस आकस्मिक अवकाश की मंजूरी ड्यूटी और तैनाती स्थल से संबंधित कार्यालय, संस्थान या निगम के सक्षम अधिकारी द्वारा दी जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि जनवरी से जून माह तक कुल 6 माह की अवधि में अधिकतम 6 आकस्मिक अवकाश मान्य होंगे। यदि 6 माह की अवधि के पश्चात कोई आकस्मिक अवकाश बचता है तो उसे आगे नहीं जोड़ा जाएगा। इसी तरह साल के बाकी 6 महीनों के लिए भी 6 आकस्मिक अवकाश मान्य होंगे

Related posts

ग्राफिक एरा में वैश्विक मंथन, स्वच्छ ऊर्जा और नैनो तकनीक पर चर्चा

cradmin

निर्धन, असहाय, बालिकाएं ही हमारे वास्तविक जीवन की ‘नंदा सुनंदा’ देवीः डीएम

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग को मिले 37 और नर्सिंग अधिकारी

prabhatchingari

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में जंगली सूअर और नीलगाय के सशर्त शिकार को मंजूरी

cradmin

भारतीय जनता पार्टी “गांव चलो” अभियान के तहत आज प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पांडुकेशर पहुंचें

prabhatchingari

स्पिक मैके ने आयोजित करा कलारीपयट्टू प्रदर्शन

prabhatchingari

Leave a Comment