Prabhat Chingari
उत्तराखंड

छह अहम प्रस्तावों पर धामी कैबिनेट की मुहर

देहरादून। आज हुई राज्य कैबिनेट बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रेसवार्ता कर निर्णयों की जानकारी दी। उच्च न्यायालय के अधिष्ठान कार्यालय में दो पदों का सृजन किया गया, साथ ही वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक के पद भी बनाए गए।ऊधम सिंह नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई। डीजी सूचना ने बताया कि इन फैसलों से प्रदेश में प्रशासनिक कार्यकुशलता, यातायात प्रबंधन और पशुपालकों को लाभ मिलेगा। पशुपालन विभाग द्वारा 9 पर्वतीय जनपदों अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग के कुक्कुट पालकों के लिए कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना लागू जाएगी। इस योजना के अन्तर्गत प्रारम्भिक वर्ष 2025-26 में ब्रायलर फार्म योजना के अन्तर्गत 816 एवं कुक्कुट वैली स्थापना योजना के अन्तर्गत 781 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिसके तहत कुल आहार सब्सिडी -रूपये 2,83,85,000 (रूपये दो करोड़ तिरासी लाख पिच्चासी हजार मात्र) का आवंटन किया जाएगा

देहरादून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के नाम से स्पेशल परपज व्हीकल का गठन किया जाएगा। जो देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संचालित ई-बसों को संचालित किए जाने, प्रधान मंत्री ई-बस सेवा योजना के अन्तर्गत ई-बसों के संचालन तथा वर्तमान नगर बस सेवा का संचालन सुगठित-सुव्यवस्थित करने का कार्य करेगा।

जनपद ऊधमसिंहनगर में प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित कालोनियों एवं व्यावसायिक निर्माण हेतु ग्राम फाजलपुर महरौला, तहसील रूद्रपुर अंतर्गत कुल रकबा 9.918 हे० भूमि को वर्तमान सर्किल रेट पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर के पक्ष में आवंटन किया जाएगा।

महाधिवक्ता, मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधिष्ठान कार्यालय में आशुलिपिक संवर्ग में वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव (वेतनमान 123100-215900, लेवल-13. ग्रेड पे-8700) का 01 पद सृजन के साथ ही आशुलिपिक (वेतनमान-29200-92300, लेवल-05) का 01 पद समर्पित किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड सेवा का अधिकार नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 को विधानसभा पटल पर प्रस्तुत किए जाने का निर्णय भी लिया गया।

Related posts

सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री, एसओपी बनाने के निर्देश

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ

prabhatchingari

स्पिक मैके द्वारा देहरादून के विद्यालयों में कुचिपुड़ी कार्यशालाएं आयोजित

cradmin

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दो से ढाई फीट तक बर्फबारी

prabhatchingari

चमोली जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बड़ा घमासान

cradmin

डीएम सविन बंसल की पहल पर जाम मुक्त देहरादून की दिशा में ठोस कदम

cradmin

Leave a Comment