Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 990 नशीले कैप्सूल-टैबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

देहरादून, 
थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 990 प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज कर ली है।

पुलिस के अनुसार आशारोड़ी के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी (UK07-HC-8495) को रोका गया। तलाशी में सवारों आसिफ (33) निवासी सहारनपुर, हाल बड़ा भारुवाला, क्लेमेंटटाउन और शादाब आलम (21) निवासी बड़ा भारुवाला, क्लेमेंटटाउन के पास से Alprazolam टैबलेट (750 नग) और Tramadol व अन्य कैप्सूल (240 नग) बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे छुटमलपुर से यह दवाइयाँ लाते थे और देहरादून में ई-रिक्शा चालकों, मजदूरों व नशे के आदी युवाओं को ऊँचे दामों पर बेचते थे। दोनों अभियुक्त लंबे समय से नशे के आदी भी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के तहत जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं और नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

आपदा के बीच जमीनी मोर्चे पर डटे डीएम संदीप तिवारी और एसपी सर्वेश पंवार

cradmin

पीपलकोटी परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा, लोको ट्रेनों की टक्कर में कई श्रमिक घायल

cradmin

हायर इंडिया ने होम एस्थेटिक्स को फिर से परिभाषित किया: मॉडर्न किचन अपग्रेड के लिए मैट फिनिश स्टील डोर वाले ग्रेफाइट रेफ्रिजरेटर किए पेश

prabhatchingari

कोटी गांव में जन्मा नंदा राजजात यात्रा का पवित्र चौसिंग्या खाडू, गांव में उल्लास का माहौल

cradmin

आज का राशिफल: कर्क, मिथुन और वृश्चिक के सामने चुनौतियाँ, वृषभ-कन्या रहें सतर्क

cradmin

ग्राफिक एरा में सेल्फ एक्सप्लोरेशन पर सेमिनार

prabhatchingari

Leave a Comment