Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में दिखा सकेंगे हुनर, 30 सितंबर तक करें पंजीकरण

 

देहरादून। उत्तराखण्ड कौशल विकास सोसाइटी की ओर से आयोजित इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता राज्य के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच बनाने का मंच देना है।

क्षेत्रीय सोवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला स्तर से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समय रहते पंजीकरण कर Olympiad-2025 में प्रतिभाग करने का अवसर न गंवाएं।

प्रतियोगिता में ब्यूटी एंड वेलनेस, हेयर ड्रेसिंग, साइबर सिक्योरिटी, कंस्ट्रक्शन वर्क सहित कई सेक्टर्स शामिल हैं। ममता चौहान ने कहा कि यह मंच न केवल बच्चों को हुनर दिखाने का अवसर देगा बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और पहचान भी दिला सकता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को भारत सरकार के SIDH पोर्टल पर जाकर India Skill-2025 में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Related posts

उत्तराखंड रजत जयंती को समर्पित रहा ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय का स्पोर्ट्स डे समारोह

cradmin

धर्मांतरण मामलों को लेकर स्वामी रसिक महाराज ने की एस एस पी से मुलाकात

cradmin

हरिद्वार में घाट, सड़क और पेयजल परियोजनाओं पर ₹234.55 करोड़ का निवेश

cradmin

ग्राफिक एरा में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता अल्मोड़ा के पियूष आर्य ने जीता प्रथम पुरस्कार

cradmin

डालनवाला हत्याकांड का खुलासा, एसटीएफ–दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

cradmin

समकालीन अध्यात्म और कथा-साहित्य का सशक्त संवाद: नई दिल्ली में कार्तिकेय वाजपेयी की पुस्तक ‘द अनबिकमिंग’ का लोकार्पण

cradmin

Leave a Comment