Advertisement

हिंदी दिवस पर एन्लाइट मेटल्स का बड़ा ऐलान: लॉन्च किया हिंदी बोलने वाला AI असिस्टेंट

By: Naveen Joshi

On: Thursday, September 11, 2025 10:01 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

नई दिल्ली,  भारत की तेज़ी से उभरती मेटल एग्रीगेटर कंपनी एन्लाइट मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने हिंदी दिवस के अवसर पर एक अनोखा कदम उठाते हुए हिंदी भाषा में बात करने वाला AI असिस्टेंट लॉन्च किया है। इस पहल का मकसद है बिज़नेस कम्युनिकेशन को स्थानीय भाषा में आसान और तेज़ बनाना।

 

कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अब ग्राहक हिंदी में बोलकर RFQ (रिक्वेस्ट फॉर कोटेशन) भेज सकेंगे। यह स्मार्ट AI रिक्वेस्ट को सही फॉर्मेट में बदलकर तुरंत संबंधित टीम तक पहुंचा देगा। इससे जहां लीड्स मिस होने का जोखिम कम होगा, वहीं जवाब मिलने का इंतज़ार भी मिनटों से घटकर सेकंड्स में रह जाएगा।

 

नए सिस्टम की एक बड़ी खासियत यह है कि ग्राहक केवल मटेरियल का टाइप, मोटाई, मात्रा और डिलीवरी लोकेशन बताएँगे और उन्हें तुरंत पीडीएफ फॉर्मेट में कोटेशन मिल जाएगा।

 

कंपनी के फाउंडर धनंजय गोयल ने कहा, “हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावना है। हमारी कोशिश है कि टेक्नोलॉजी सिर्फ अंग्रेज़ी जानने वालों तक सीमित न रहे। हर कोई अपनी भाषा में बिज़नेस कर सके—यही हमारा लक्ष्य है।”

 

एन्लाइट मेटल्स ने यह भी बताया कि जल्द ही गुजराती, कन्नड़ जैसी अन्य भारतीय भाषाओं को भी इस AI प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ा जाएगा।

पुणे से 2024 में शुरू हुई एन्लाइट मेटल्स आज 500 से ज़्यादा OEMs को सर्विस दे रही है, जिनमें ऑटोमोबाइल, रेलवे, सोलर और विंड एनर्जी, कंस्ट्रक्शन और हेवी इंजीनियरिंग सेक्टर शामिल हैं।

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment