Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

खोये मोबाइल लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी मुस्कानें

साइबर क्राइम सेल ने बरामद किए 53 लाख से अधिक कीमत के 228 स्मार्टफोन

 

देहरादून,  साइबर क्राइम सेल देहरादून ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए जनपद के अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 228 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 53 लाख 53 हजार 546 रुपये आँकी गई है। पुलिस कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने रिकवर मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने दून पुलिस की तत्परता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर साइबर क्राइम सेल की टीम ने सतत प्रयास और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखंड व बाहरी राज्यों से इन मोबाइलों को रिकवर किया। पुलिस के अनुसार, CEIR पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं पर भी त्वरित कार्यवाही की गई। इससे पूर्व भी साइबर क्राइम सेल देहरादून कई बार खोए हुए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाती रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आमजन से अपील की है कि वे कम कीमत के लालच में अज्ञात व्यक्ति से बिना वैध बिल और पहचान पत्र के कोई मोबाइल फोन न खरीदें। ऐसा करने पर कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

 

Related posts

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ का स्पष्ट निर्देश किसी भी सूरत में बच ना पाएं वन्य जीव तस्कर।

prabhatchingari

समान कार्य, समान वेतन’ : सीएम धामी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि

cradmin

प्रभु श्रीराम के दर्शन कर मन हुआ अभिभूत,खुद को समझती हूं सौभाग्यशाली-रेखा आर्या

prabhatchingari

शिव सेना महिला मंडल ने सजाया भक्ति का दरबार

cradmin

भारतीय सैन्य अकादमी में स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह

cradmin

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य : जोगदंडे*

prabhatchingari

Leave a Comment