---Advertisement---

दून में पेट्रोल पंप पर लूट, मैनेजर और सेल्समैन को पीटकर नकदी लेकर फरार

By: Naveen Joshi

On: Saturday, September 13, 2025 6:58 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में बीती रात आदि फिलिंग स्टेशन पर एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।

 

सहस्रधारा रोड (कृषाली) स्थित इस पेट्रोल पंप पर देर रात 10 से 15 युवकों ने अचानक धावा बोल दिया। उन्होंने पहले पेट्रोल भरने को लेकर सेल्समैन आदित्य के साथ बहस शुरू की और फिर उसके साथ मारपीट करने लगे।

 

जब मैनेजर धर्मवीर पांचाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवकों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। इस दौरान लुटेरों ने पेट्रोल पंप की दिन भर की बिक्री से जमा हुए करीब ₹1.25 लाख नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

 

*मैनेजर के घर में घुसकर भी की तोड़फोड़*

 

लुटेरों ने सिर्फ पेट्रोल पंप पर ही हंगामा नहीं किया, बल्कि मैनेजर धर्मवीर का पीछा करते हुए उनके घर में भी घुस गए। मैनेजर ने अपनी शिकायत में बताया कि हमलावरों ने उनकी पत्नी मंजू के साथ भी मारपीट की। लुटेरे घर से एक लैपटॉप भी उठाकर ले गए और जाते-जाते वाशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान और खिड़कियों को भी तोड़ दिया। उन्होंने मैनेजर को धमकी दी कि पेट्रोल पंप का संचालन उनके अनुसार ही किया जाए।

 

*पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है*

 

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मैनेजर धर्मवीर पांचाल ने इस मामले की शिकायत राजपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आसपास के ही रहने वाले हैं।

 

इस घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment