Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी

27 सितम्बर को मतदान, 28 को शपथ ग्रहण

श्रीनगर (गढ़वाल)।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। शनिवार को सीनेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एच.सी. नेनवाल ने बताया कि नामांकन 18 सितम्बर से प्रारम्भ होगा और 19 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तक किए जा सकेंगे। 20 को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा प्रत्याशियों की अंतिम सूची 21 सितम्बर को घोषित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतदान 27 सितम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा तथा मतगणना पूर्ण होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। निर्वाचित पदाधिकारी 28 सितम्बर को शपथ ग्रहण करेंगे।

विश्वविद्यालय में चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर होंगे। चुनाव लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराए जाएंगे।

इस अवसर पर चुनाव समिति के सदस्य, छात्र सलाहकार प्रो. एम.एम. सेमवाल, संकायाध्यक्ष प्रो. मोहन पंवार, मुख्य नियंता प्रो. एस.सी. सती, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुंसाई, प्रो. आर.सी. डंगवाल, प्रो. एम.सी. सती, प्रो. भारती चौहान, प्रो. मधूसदन सती, डॉ. जे.पी. मेहता, डॉ. ममता आर्य और डॉ. मनीषा निगम उपस्थित रहे।

Related posts

प्रदेश की महिला आत्मनिर्भर रहेगी तो हमारे राज्य का भविष्य भी उज्जवल होगा – सतीश अग्रवाल

prabhatchingari

भाजपा सरकार के दो साल जनता का बुरा हाल : नवीन जोशी

prabhatchingari

एलेन नॉर्थ जोन ने लॉन्च किया स्टारनेक्स्ट (2025) -महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए प्रतियोगी छात्रवृत्ति-कम-प्रवेश परीक्षा

cradmin

शिकायत संख्या महज आंकड़ा नहीं है, उत्पीड़न, अभाव, मांग का है इंडिकेटर: डीएम

prabhatchingari

डीएम चमोली ने 18  किलोमीटर पैदल चलकर हेमकुंड यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

prabhatchingari

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन

cradmin

Leave a Comment