Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग दून पुलिस

 

 

दो माह में 97 नाबालिग गुम, 87 को सकुशल बरामद किया

 

देहरादून। बच्चों की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस सतर्क नजर आ रही है। विगत दो माह के दौरान जिले से 97 नाबालिग बच्चों के गुमशुदा होने के मामले सामने आए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों के अथक प्रयासों से इनमें से 87 बच्चों को दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से सकुशल बरामद कर लिया।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि गुमशुदगी के कारण अलग-अलग रहे। इनमें से 62 बच्चे परिजनों की डांट या नाराजगी की वजह से घर छोड़कर चले गए, जबकि 24 मामलों में नाबालिग सोशल मीडिया के बहकावे या बिना बताए घूमने के लिए निकल पड़े। इसके अलावा 11 प्रकरणों में बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। पुलिस ने सभी मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए और संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

दून पुलिस ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में बच्चों और परिजनों दोनों की काउंसलिंग की जा रही है ताकि अभिभावक बच्चों की समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकें।

 

फिलहाल 10 अन्य नाबालिगों की तलाश की जा रही है। इनमें से कुछ से पुलिस ने सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क स्थापित किया है। पुलिस का कहना है कि सभी गुमशुदा नाबालिगों की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास लगातार जारी हैं।

 

 

 

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर

prabhatchingari

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया

prabhatchingari

टेक्नो भारत में ग्राहकों के लिए बड़े लकी ड्रॉ इनामों के साथ ‘समर फेस्ट’’ लेकर आया

cradmin

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जनकल्याण की भावना से जलाभिषेक का आयोजन किया गया।

prabhatchingari

पेंशन का भुगतान 3 माह की जगह अब प्रत्येक माह होगा : मुख्यमंत्री…….

prabhatchingari

राफ्ट का परमिट स्थानांतरित न करने को लेकर राफ्टिंग व्यवसाईयों ने किया प्रदर्शन

prabhatchingari

Leave a Comment